पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफएंडसीसी की बैठक सोमवार को, विधायक बोले हलकों से भेदभाव

एफएंडसीसी की बैठक सोमवार को, विधायक बोले - हलकों से भेदभाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे, चाहे कोई भी हो : भाटिया

ग्रीन बेल्ट में घोटाला, जांच करवाई जाए : रवि महेंद्रू

भंडारी के वार्ड में विकास से बाकी विधायक नाराज

सड़कों के लिए पैसे का रोना, पीएपी रोड पर 23 लाख के खजूर लगाएंगे

rohit.sidhu@dbcorp.in

शहरकी सड़केंबन नहीं पा रही हैं। आने वाले कुछ दिनों में हॉट मिक्स प्लांट बंद होने जा रहे हैं। बनने वाली सड़कों शहर का एंट्री प्वाइंट पीएपी चौक भी शामिल है। इसे अभी तक बनाया नहीं गया है। वहां फुटपाथ और सीमेंट की सड़क बना दी गई है। वहां खजूर के पेड़ लगाने के लिए भी लाखों रुपए खर्च करने की तैयारी हो चुकी है। जबकि दो साल पहले हुए ग्रीन बेल्ट घोटाले की अभी जांच चल रही है। पीएपी चौक के दोनों तरफ सीमेंट के फुटपाथ और कंक्रीट बिछाया जा चुका है। ऐसे में वहां खजूर के पेड़ कहां लगाएंगे?

सोमवार को एफएंडसीसी की मीटिंग में रखे जाने वाले एजेंडे में बहुत कुछ ऐसा है जो घोटालों की तरफ इशारा करता है। ग्रीन बेल्ट हो या फिर सड़कों के निर्माण की बात। हर रोज सात हजार लीटर डीजल भी साढ़े तीन करोड़ रुपए में खरीदने का प्रस्ताव पास किया जा रहा है। शहर की जमीनों के रखरखाव के लिए और डीपीआर बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर कंसल्टेंट रखने की तैयारी है, जबकि निगम अपने इंजीनियर्स को लाखों रुपए वेतन दे रहा है। एफएंडसीसी कमेटी के मेंबर सीनियर डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षद रवि महेंद्रू इस बात का विरोध भी कर रहे हैं।

पीएपी चौक से बीएसएफ चौक तक सड़क के दोनों तरफ का काम खत्म हो चुका है। एक तरफ 36 लाख का सीवरेज डाला जा चुका है और दूसरी तरफ 60 लाख रुपए से सड़क को चौड़ा किया जा चुका है। 1800 फुट लंबी बीएसएफ से पीएपी जाने वाली लेन को चौड़ाकर 33 फुट तक कर दिया है। लेकिन अभी तक सड़क को बनाया नहीं जा पाया है। निगम अब 79 लाख रुपए खर्च कर इस सड़क को बनाने का प्रस्ताव पास करने जा रहा है। वहीं इस सड़क पर खजूर और अन्य पौधे लगाने के लिए 23 लाख रुपए खर्च करने जा रहे हैं।

सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया कहते हैं कि एफएंडसीसी में रखे प्रस्ताव उनके साथ डिसकस नहीं हुए। इसमें कई प्रस्ताव एतराज वाले हैं। मैं पहले मीटिंग में पिछले एक साल में बनी सभी सड़कों का हिसाब लूंगा। जो एक साल में ही टूट गई और दोबारा बनानी पड़ी उनके जिम्मेदार अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक