अवैध कब्जे हटाए तो कोर्ट जाऊंगा : चड्डा
जालंधर | बंदाबहादुर मार्केट, रमन दादा मार्केट, कपूरथला चौक और बीएसएफ कॉलोनी जालंधर में अवैध कब्जों के बारे में रविंदरपाल सिंह चड्डा ने निगम कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है। इसमें निगम के दो अधिकारियों बिल्डिंग इंस्पेक्टर रूपिंदर सिंह और एटीपी शाम सुंदर पर अवैध कब्जों के मालिकों से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। हाईकोर्ट नेे 12 जुलाई 2012 को इन कब्जों को डिमॉलिश करने के ऑर्डर दिए थे। जिस पर अभी तक कोई कार्ईवाई नहीं की गई है। 15 दिन में कब्जे नहीं हटाए तो वह कोेर्ट जाएगे।