पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्ता खरोंच भी मारे तो नजरअंदाज करें : डॉ. एचजे

कुत्ता खरोंच भी मारे तो नजरअंदाज करें : डॉ. एचजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आॅलइंडियाइंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की मंथली मीटिंग शनिवार को जालंधर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान डॉ. हरीश सहगल ने की। इसमें रंजीत हॉस्पिटल के डॉ. एचजे सिंह चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि अगर बलगम और खून से भी मरीज की छाती का रोग पकड़ में आए तो ब्रॉन्कोस्कोपी से उसकी बीमारी का पता लगाया जा सकता है। वर्ल्ड रैबीज-डे पर दवा बनाने वाली कंपनी नोवार्टिस के अमित सोनी ने बताया कि रैबीज एक जानलेवा रोग है। अगर कुत्ता आपको खरोंच भी मारता है तो नजरअंदाज करें। काटने पर बहते पानी में दस मिनट तक साबुन से धोएं।

एंटीसेप्टिक क्रीम लगाने के बाद सीधे डाॅक्टर के पास जाएं और टीके लगवाएं। डॉग ट्रेनर्स या कुत्तों को पालने के शौकीन लोग प्री एक्सपोजर टीका लगवाएं। इसमें डॉ. सुरिंदर शर्मा, डॉ. जोगिंदर अरोड़ा, डॉ. जसपालवीर सिंह, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. जसजीत सिंह, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. राजीव कालरा, डॉ.जेएन चावला, डॉ. पीसी. चौहान और डॉ. उमेश शुक्ला भी शामिल हुए।

डॉ. एचजे सिंह को सम्मानित करते डॉ. हरीश, डॉ. जसजीत सिंह, डॉ.जाेगिंदर अरोड़ा अन्य।