- Hindi News
- नोटरी वकील की पत्नी सेक्स रैकेट में गिरफ्तार
नोटरी वकील की पत्नी सेक्स रैकेट में गिरफ्तार
मकसूदांके ज्वालानगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसे नोटरी वकील की चालीस वर्षीय प|ी चला रही थी। पुलिस ने वकील की प|ी और कठुआ से आए व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उस समय वहां कोई और कॉलगर्ल नहीं थी। पुलिस ने ज्वाला नगर के वकील की प|ी और कठुआ के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि वकील ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं थी, मगर पुलिस का कहना है कि वकील झूठ बोल रहा है।
थाना एक के एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने महिला पुलिस को साथ लेकर ज्वाला नगर में रेड की। घर पर वकील की प|ी और एक व्यक्ति को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहां से आपत्तिजनक सामान भी मिला।
पुलिस के आने से पहले निकल गईं थी लड़कियां
पता चला है कि उनके पहुंचने से कुछ समय पहले रैकेट में शामिल लड़कियां वहां से चली गई थीं। वकील की प|ी ने माना कि वह काफी समय से ये धंधा चला रही थी। पकड़ा गया व्यक्ति जालंधर में मौसी के घर आया था। उसका मौसेरा भाई ही उसे यहां छोड़कर गया था। एसएचओ ने बताया कि वकील के दो बेटे हैं। एक मेरठ में है, जबकि दूसरा नशे के केस में जेल है। वकील तहसील में नोटरी का काम करता है।
मकसूदां थाने में ज्वाला नगर से गिरफ्तार आरोपी महिला और व्यक्ति। -भास्कर