नंदा ग्रुप आज घोषित करेगा चुनाव अधिकारी
शहीदऊधमसिंह नगर वेल्फेयर सोसायटी के चुनाव करवाने के लिए प्रदुमन सिंह ठुकराल ने डीएल वर्मा और पार्षद जगदीश राजा को इलेक्शन सौंपने का प्रपोजल दिया है। राकेश नंदा ग्रुप रविवार सुबह 10:30 बजे सोसायटी के दफ्तर में अलग चुनाव अधिकारी की घोषणा करेगा। दोनों ग्रुप एक दूसरे पर सहयोग करने का आरोप लगाया है। इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन राकेश अरोड़ा ने विवाद के बाद पद से त्याग पत्र दे दिया था। मुख्य संरक्षक विमल प्रकाश जैन के सहमति करवाने के प्रयास सिरे चढ़े तो ठुकराल ने डीसी केके यादव और डीसीपी नवीन सिंगला को मांग पत्र देकर प्रशासन से चुनाव करवाने कि मांग कि थी। डीसीपी सिंगला ने दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनने तक चुनाव पर पाबंदी लगा दी थी।