- Hindi News
- जालंधर के प्राचीन नौहरियां मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम कथामृत
जालंधर के प्राचीन नौहरियां मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम कथामृत
जालंधर | प्राचीननौहरियां मंदिर गुड़ मंडी में सात दिवसीय श्रीराम कथामृत के दूसरे दिन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से पहुंची शिष्या साध्वी रूपेश्वरी भारती ने कहा कि महापुरुष इस धरा पर अवतरित होकर जब भी कोई कार्य करते हैं तो वह लीला कहलाती है, क्योंकि वह कार्य लौकिक होकर अलौकिक होता है, उस कार्य के पीछे आध्यात्मिक रहस्य छिपे होते हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम की बाल्यावस्था की लीला सुनाते कहा, एक बार प्रभु श्रीराम भरत अन्य भाईयों के साथ खेलते हैं जिसमें भरत जी हार जाते हैं। फिर भी प्रभु राम अपने हिस्से का फल उन्हें दे देते हैं। यह लीला हमें त्याग की प्रेरणा देती है। साध्वी पुष्प भद्रा भारती, शीतल भारती, शुभा नंदा भारती और जितेन्द्रा भारती जी ने भजनों से भक्त निहाल किए। इस अवसर पर स्वामी सदानंद, स्वामी सज्जनानंद, अवतार हैनरी, डाॅ. राज कुमार शर्मा, राजेश चड्डा और हेमन्त शर्मा भी थे।