लाठीचार्ज के बावजूद मेहतपुर में रैली
मेहतपुर | पेंडूमजदूर यूनियन पंजाब, नौजवान भारत सभा और कीर्ति किसान यूनियन ने पुलिस के रोकने और नौजवानों पर लाठीचार्ज के बावजूद अपनी मांगों के लिए बस अड्डे में रैली की। नेताओं ने जालंधर देहात पुलिस की तरफ से इंसाफ मांग रहे लोगों पर अत्याचार करने, प्रदर्शन को असफल बनाने और नौजवानों किसान नेताओं के घरों में पुलिस छापामारी की निंदा की। इस दौरान राज्य प्रधान तरसेम पीटर, जिला प्रधान हंस राज पब्बवां, जिला नेता सतपाल सहोता, नौजवान भारत सभा के राज्य प्रधान रमिंद्र सिंह पटियाला, जिला सेक्रेटरी कश्मीर सिंह मंडियाला, और कीर्ति किसान यूनियन के जिला प्रधान संतोख सिंह तग्गड़ ने भी रैली को संबोधित किया।