पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडोरी मुशरकती में आंखों का जांच कैंप आज

पंडोरी मुशरकती में आंखों का जांच कैंप आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेसड़ीवाल में किसानों को आमदन बढ़ाने की नसीहत

आदमपुर | गांवलेसड़ीवाल का ब्लाक खेती अफसर डॉ. मनिंदर सिंह एई और अन्य अधिकारियों ने दौरान किया। वे किसान रणजीत सिंह के खेतों में गए। उन्होंने जमीन के नीचे पानी के गिरते स्तर को बचाने के लिए फसल के बदल पर जोर देते कहा कि प्रोग्रेसिव किसानों को सब्सिडी पर मक्की का बीज मुहैय्या करवाया था ताकि किसानों को मुनाफा मिल सके। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह के खेतों में 25 क्विंटल से ज्यादा झाड़ हासिल हुआ है जो धान की फसल से कहीं ज्यादा है। उन्होंने कहा, मक्की की फसल पर लागत भी कम आती है। इस दौरान हरकिशन सिंह, कमलदीप सिंह, परमजीत सिंह, गुरमीत सिंह ने कहा, मक्की के एमएसपी के तहत रेट दिए जाएं और खरीद एजेंसियों की तरफ से सरकारी तौर पर फसल की खरीद की जाए। डॉ. मनिंदर सिंह ने कहा, छोटे किसान अपनी पैदा की हुई अन्य फसलों के साथ दाल, गुड़, शकर, हल्दी अन्य सब्जियां तैयार करके प्रोसेसिंग करें ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके। इस दौरान बलवीर सिंह, धर्मपाल, रजिंदर कुमार, गुरमीत सिंह, किशन चंद भी थे।

हरकिशन सिंह, कमलदीप सिंह, परमजीत सिंह, गुरमीत सिंह ने कहा, मक्की के एमएसपी के तहत रेट दिए जाएं। -भास्कर