- Hindi News
- नगर काउंसिल और निगम के टीचर्स ने सौंपा मांग पत्र
नगर काउंसिल और निगम के टीचर्स ने सौंपा मांग पत्र
राज्यकेजिला परिषद के टीचर्स को शिक्षा विभाग में मर्ज कर लिया गया है, मगर नगर काउंसिल और निगम के टीचर्स को अभी तक मर्ज नहीं किया गया।
प्रदेश प्रधान जसबीर सिंह की प्रधानगी में डीसी केके यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग की गई कि उक्त टीचर्स को भी शिक्षा विभाग में मर्ज किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर काउंसिल, नगर निगम अधीन काम करने वाले टीचर्स को मर्ज करने संबंधी सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की है कि सरकार कैबिनेट की मीटिंग में प्रस्ताव पास करवा जल्द नोटिफिकेशन जारी करे। इस मौके धर्मेंद्र बाली, मनजिंदर सिंह, राकेश कुमार, हरीश कुमार, किरनदीप कौर, ललित कुमार, परमजीत कौर, जसबीर कौर, शिवानी, कुलविंदर कौर, दीपशिखा, रितू, भारती शर्मा, रविंदर कुमार थे।
डीसी ऑफिस में मांग पत्र सौंपते नगर काउंसिल और निगम के टीचर्स।
शिक्षा विभाग में मर्ज करने को नोटिफिकेशन जारी करने के लिए मुख्यमंत्री से की मांग