पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भविष्य बचाना है तो पानी बचाओ : डॉ. चंद्र

भविष्य बचाना है तो पानी बचाओ : डॉ. चंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसा कॉलेज में ससटेनेबल वाटर मैनेजमेंट पर वर्कशॉप

जालंधर | लायलपुरखालसा कालेज में अनर्जी एंड रिसरेसिस इंस्टीट्यूट नई दिल्ली की ओर से वातावरण विभाग के सहयोग से ससटेनेबल वाटर मैनेजमेंट विषय पर इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता और रीजनल कंसलटेटिव वर्कशाप लगाई गई। इसमें जम्मू यूनिवर्सिटी, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना, लवली यूनिवर्सिटी और लायलपुर खालसा कालेज के स्टूडेंटस की 20 टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने कहा कि दुनिया में पानी की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हमें पानी को बचाना चाहिए। डॉ. चंद्र कुमार और असिस्टेंट प्रोफेसर टैरी ने पानी की समस्या और इससे निपटने के सुझाव दिए जिससे लंबे समय तक पानी को बचाया जा सकता है। प्रिंसिपल साइंटिफिक अफसर पीएससीएसटी चंडीगढ़ डॉ. कुलबीर सिंह बाठ ने कहा कि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सेमिनार की कन्वीनर लवलीन कौर ने कहा कि हमें कालेज स्तर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक इस समस्या से निपटने के प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर डॉ. जसविंदर कौर और जीव विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. राणा भी उपस्थित थे।

खालसा कॉलेज में डॉ. चंद्र कुमार का स्वागत करते प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा अन्य। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने अपने प्रोजेस्ट सबमिट किए, जिनकी स्क्रीनिंग के बाद अगले साल मार्च में रिजल्ट निकाला जाएगा। -भास्कर