पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरके मेमोरियल स्कूल में ट्रैफिक पर सेमिनार

आरके मेमोरियल स्कूल में ट्रैफिक पर सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | आरकेमैमोरियल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गीता मंदिर माडल टाऊन में ट्रैफिक सेमिनार आयोजित किया गया। हेयर पुलिस कमिश्नर यूरिंदर सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक बलजीत सिंह, एसीपी ट्रैफिक दलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों में स्टूडेंट्स और स्टाफ को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। सेमिनार में ट्रैफिक एजुकेशन के शमशेर सिंह, रमेश कुमार ने कहा कि स्कूटर, मोटरसाइकल चलाते समय हैलमेट पहनना और कार ड्राइविंग में सीट बैल्ट लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने जैब्रा क्रासिंग और ट्रैफिक लाइटों संबंधी भी जानकारी दी। सेमिनार में स्टूडेंट्स ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का प्रण लिया। प्रिंसिपल अबकार सिंह और वरिंदरजीत कौर ने इस सेमिनार के आयोजन के लिए ट्रैफिक पुलिस का धन्यवाद किया।