पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेहरचंद पोलीटेक्निक कॉलेज ने बांटे सर्टिफिकेट

मेहरचंद पोलीटेक्निक कॉलेज ने बांटे सर्टिफिकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | मेहरचंदपालीटेक्निक कॉलेज में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई सीडीटीपी स्कीम के तहत अनपढ़, ग्रामीण, बेरोजगार और अपाहिज लोगों के लिए अलग-अलग कोर्स शुरू किए गए। इसके अन्तर्गत कालेज में कम्प्यूटर, ब्यूटीशियन और सिलाई-कढ़ाई के 6 महीने के कोर्स में 90 लड़कियों ने हिस्सा लिया। कालेज में आयोजित विशेष समागम में मुख्य मेहमान सेठ कुंदन लाल ने इन स्टूडेंट्स को सर्टीफिकेट बांटे। प्रोग्राम में प्रिंसिपल जगरूप सिंह, प्रधान कन्या शिक्षा प्रसार संगठन एसएस चौहान, पूर्व सरपंच कल्याणपुर इकबाल सिंह, केके घई और सोढी साहिब के अलावा अलग-अलग गांवों के सरपंचों ने भी भाग लिया। सुनीत कुमार और मैडम अंकिता की अध्यक्षता में सीडीटीपी के स्टाफ ने लड़कियों को ट्रेनिंग सर्टीफिकेट दिए ताकि वे अपना खुद का काम शुरू कर सकें। इस मौके पर लड़कियों ने रंगारंग प्रोग्राम भी पेश किया।