पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘हुनर से रोजगार तक’ स्कीम के सर्टिफिकेट बांटे

‘हुनर से रोजगार तक’ स्कीम के सर्टिफिकेट बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | इनोसेटहार्ट्स इंस्टीट्यूशन ऑफ होटल मैनेज़मेंट कैटरिंग टेक्नालोजी लोहारां की ओर से प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। पंजाब सरकार की स्कीम हुनर से रोज़गार तक में बैच-एक बैच-दो के छात्रों ने हिस्सा लिया जिसमें उन्हें आठ सप्ताह की फ्री होस्पीटेलिटी इंडस्ट्री में काम करने के लिए ट्रेनिंग दी गई सर्टिफिकेट बांटे। यह ट्रेनिंग छात्रों के भविष्य में भी काम आएगी। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की अकैडमिक सेक्रेटरी अनुप बौरी ने बताया कि यह प्रोग्राम भारत सरकार के क्षमता मंत्रालय की इमारत योजना के तहत मनीस्टरी ऑफ टूरिज़म के अन्तर्गत चलाया जा रहा है। पंजाब सरकार की यह स्कीम बेरोज़गार रूरल छात्रों के लिए है जिन्हें ट्रेनिंग के साथ-साथ भत्ता भी दिया जाएगा। प्रोग्राम में सभी होटल प्रबंधन स्टाफ मौजूद था।