पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सपने पूरे करने के लिए इंतजार करें, जुट जाएं : मित्तल

सपने पूरे करने के लिए इंतजार करें, जुट जाएं : मित्तल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबटेक्नीकलयूनिवर्सिटी ने अपनी बाहरवीं कन्वोकेशन पर एयरटेल के मालिक सुनील भारती मित्तल को डाक्टरेट की मानद डिग्री दी है। ये डिग्री फैकल्टी ऑफ बिजनेस एंड सर्विस मैनेजमेंट में दी गई है। पीटीयू ने 76 ग्रेजुएट्स, 40 डाक्टरेट और 66 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में युवाओं को डिग्री बांटी। ये सभी गोल्ड मैडलिस्ट थे।

चीफ गेस्ट सुनील भारती मित्तल ने कहा कि पीटीयू जैसे संस्थानों के बल पर ही पंजाब तरक्की कर रहा है। यूनिवर्सिटी के बीओजी चेयरमैन हीरो मोटर कॉर्प के सुनील कांत मुंजाल ने विकास में युवाओं के योगदान को अहम बताया। पीटीयू कैंपस में मंच के ठीक पीछे मित्तल मुंजाल के साथ हैलीकॉप्टर से उतरे। दो घंटे के इंतजार के बाद जब मंच पर आए तो दस मिनट बाद ही उन्हें भाषण के लिए बुला लिया गया। अगले तीस मिनट में उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों के जरिए स्टूडेंट्स को समझाया कि डिग्री मिलने के बाद अपने टारगेट पूरे करने में जुट जाएं। ये समय इंतजार करने का नहीं है।

सुनील कांत मुंजाल ने कहा है कि पीटीयू ने थोड़े से ही समय में टेक्नीकल एजुकेशन में पैर जमाए हैं। युवा देश को आगे बढ़ाने में हिस्सेदारी के लिए तैयार रहें।

फंक्शन में डीन एकेडमिक डॉ. बूटा सिंह, लघु उद्योग भारती के प्रधान दिनेश लाकड़ा, इंडस्ट्री संचालक धीरेंद्र तायल सहित तमाम यूनिवर्सिटी के आफिसर उपस्थित थे।

पीटीयू ने 15 सौ करोड़ फंड का रखा टारगेट

यूनिवर्सिटीके वीसी डॉ. रजनीश अरोड़ा ने कहा है कि साल 1997 में 9 कॉलेज ही यूनिवर्सिटी से जुड़े थे। आज 5 सौ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कालेज हैं। बीस उसके अपने कैंपस हैं। दो हजार दूरवर्ती शिक्षा के सेंटर हैं। चार लाख स्टूडेंट्स उससे जुड़े हैं। पीटीयू के पास आज 1000 करोड़ का फंड है। इसे बढ़ाकर 15 सौ करोड़ करने का टारगेट है।

पीटीयू ने 76 ग्रेजुएट्स, 40 डाक्टरेट और 66 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में युवाओं को डिग्री बांटीं।