पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम छोटा नहीं होता, सोच छोटी होती है : प्रियंका

काम छोटा नहीं होता, सोच छोटी होती है : प्रियंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैलाश नगर में धर्म प्रचार संघ ने कराई श्रीमद् भागवत कथा

भास्कर न्यूज | जालंधर

गोविंदचलेआओ-गोपाल चले आओ, बांके बिहारी नंद लाल चले आओ...भजन की मधुर धुन पर कैलाश नगर निवासी झूम रहे थे। यह मौका धर्म प्रचार संघ और न्यू कैलाश नगर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से करवाई श्रीमद् भागवत कथा में दिखा। जहां कथा व्यास साध्वी महंत प्रियंका बाबा ने भजन और प्रवचनों से संगत को कृतार्थ किया।

उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण भगवान को अर्जुन का सारथी बनने में कोई छोटापन महसूस नहीं हुआ था। मगर आज किसी को कह दो तुम मेरे ड्राइवर बनो। मैं पीछे बैठता हूं। जवाब यही होता है कि मैं क्या तुम्हारा नौकरी हूं। जो ड्राइवर बनू। भगवान श्री कृष्ण ने एक बार भी ऐसा नहीं सोचा। हम लोग छोटा काम करना नहीं और बड़ा हमें मिलना नहीं। हाथों की सभी उंगलियां एक सम्मान नहीं होती। इसलिए कभी भी मेहनत के किसी भी काम को इंकार करे। कोई भी काम छोटा नहीं होता, छोटी होती है तो बस सोच। यहां पार्षद भगवंत प्रभाकर, जगदीश अरोड़ा, कमल जैन, विनोद घई, सुशील सैनी, वरिंदर मोहन, मोहन खन्ना, पुनीत चड्डा, विजय बत्तरा थे।

कैलाश नगर में धर्म प्रचार संघ की ओर से कराई गई श्रीमद् भागवत कथा के दौरान उपस्थित सदस्य। -भास्कर