पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंट मोहल्ला नं. 27 से 26 को माता वैष्णो देवी जाएगी बस यात्रा

कैंट मोहल्ला नं. 27 से 26 को माता वैष्णो देवी जाएगी बस यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयमांवैष्णो सेवा समिति मोहल्ला नंबर 27 की ओर से 22वीं बस यात्रा 26 रवाना की जाएगी। इस संबंध में सभी तैयारियों का जायजा लेने के लिए समिति सदस्यों की बैठक हुई।

समिति के राजन सचदेवा, राज कुमार, सुरेश कालड़ा, संजय कालड़ा, अमरदीप सिंह दीपा, राकेश पेंटर, भरत गुलाटी, सोनिया सचदेवा, ललिता गुलाटी, सुधा रानी, संगीता रानी ने बताया कि बसें सुबह वार्ड-3 के पूर्व पार्षद अविनाश शर्मा अौर जिला अग्रवाल सभा के प्रधान महेश गुप्ता द्वारा रवाना की जाएंगी। इससे पहले शिव मंदिर में 24 दिसंबर को हवन यज्ञ करवाया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि कटड़ा में माता के भक्तों के लिए तीन दिन का लंगर भी जम्मू कटड़ा मार्ग पर बस स्टैंड के पास लगाया जाएगा। समिति की ओर से प्रति सवारी 1600 रुपए किराया लिया जा रहा है। इसमें तीन दिन का खाना-पीना और रहना अन्य सुविधाएं समिति की ओर से दी जाएगी।