- Hindi News
- डॉक्टर क्वालिटी अपीयरेंस सर्टिफिकेट दें : डॉ. बस्सन
डॉक्टर क्वालिटी अपीयरेंस सर्टिफिकेट दें : डॉ. बस्सन
जालंधर | क्वालिटीकंट्रोल अशोअरेंस कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिले के अलग-अलग गायनिकॉलोजिस्ट और स्टाफ नर्सों को पीपीआईयूसीडी प्रोवाइडर के तौर पर मान्यता दी गई। इसमें जिले भर की सेहत संस्थाओं में दी जाने वाली सेहत सेवाओं के स्टैंडर्ड को और ऊंचा किए जाने और क्वालिटी कंट्रोल कमेटियों का गठन करने पर चर्चा हुई। सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन ने बताया कि पीएचसी और सीएचसी के डाक्टर अपने-अपने अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले यंत्रों का क्वालिटी अशोअरैंस सर्टिफिकेट दें। इस मुद्दे पर हर तीन महीने में एक मीटिंग रखी जाएगी। साथ ही 15-16 दिसंबर को होने वाले रेड क्रास मेले की तैयारियों बारे चर्चा हुई। जिसमें सेहत विभाग भी एक प्रदर्शनी लगाने वाला है। मौके पर जिला परिवार भलाई अफसर डॉ. गुरमीत कौर दुग्गल, एसएमओ डॉ. संगीता कपूर, प्रिंसिपल गुरबख्श कौर, डॉ. इंदू बाला, डॉ. मुकेश चंदर, डॉ. मनजीत दुगल, मास मीडिया अफसर अमरजीत कौर मौजूद रहे।