- Hindi News
- काम कोई भी छोटा नहीं होता, छोटी तो बस सोच
काम कोई भी छोटा नहीं होता, छोटी तो बस सोच
काम कोई भी छोटा नहीं होता, छोटी तो बस सोच होती है | जालंधर | गोविंदचले आओ-गोपाल चले आओ, बांके बिहारी नंद लाल चले आओ...भजन की मधुर धुन पर कैलाश नगर निवासी झूम रहे थे। यह मौका धर्म प्रचार संघ और न्यू कैलाश नगर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से करवाई श्रीमद भागवत कथा में दिखा। वहं कथा व्यास साध्वी महंत प्रियंका बाबा ने भजन और प्रवचनों से संगत को कृतार्थ किया। उन्होंने कहा कि आज किसी को कह दो तुम मेरे ड्राइवर बनो। मैं पीछे बैठता हूं। जवाब यही होता है कि मैं क्या तुम्हारा नौकरी हूं। जो ड्राइवर बनूं। कभी भी मेहनत के किसी भी काम को इंकार करें। कोई भी काम छोटा नहीं होता, छोटी होती है तो बस सोच होती है। इस अवसर पर पार्षद भगवंत प्रभाकर, जगदीश अरोड़ा, कमल जैन, विनोद घई, सुशील सैनी, वरिंदर मोहन, मोहन खन्ना भी थे।