पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कों लड़कियों में बढ़ रहे अनुपात पर चिंता व्यक्त की

लड़कों-लड़कियों में बढ़ रहे अनुपात पर चिंता व्यक्त की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहकोट | यूथवेलफेयर क्लब शाहकोट के प्रधान दविंदर सिंह आहलूवालिया की देखरेख में नेहरू युवा केंद्र जालंधर के जिला यूथ कोऑर्डिनेटर सैमसन मसीह, नंगल अंबीया स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब, ग्राम पंचायत नंगल अंबीया के सहयोग से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक करने के लिए समारोह करवाया गया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगल अंबीया की प्रिंसिपल भारती सरपाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं। पूर्व सरपंच गुलजारी लाल, नवनीत सिंह, जसपाल सिंह, मदन लाल और बलदेव राज विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे। प्रोग्राम की अध्यक्षता डॉ. अमनदीप ने की। बलजिंदर सिंह भोला विशेष तौर पर पहुंचे।

इस दौरान लड़कों-लड़कियों में बढ़ रहे अनुपात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। अंत में मेहमानों को नेहरू युवा केंद्र जालंधर की तरफ से किताबें भेंट की गई।

अंत में मेहमानों को नेहरू युवा केंद्र जालंधर की तरफ से किताबें भेंट की गई।