- Hindi News
- हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आए बाप बेटा
हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आए बाप-बेटा
करीमपुरी को प्रधान बनाना सही फैसला: जंडूसिंघा
अवैध निर्माण की निगम को शिकायत
जालंधर|मास्टर तारासिंह नगर के पीछे श्रीराम हाॅल के साथ जमीन पर हो रहे निर्माण को लेकर इलाके के लोगों को शक है कि उक्त निर्माण सरकारी जमीन पर हो रहा है। इसको लेकर लोग नगर निगम को निर्माण के खिलाफ शिकायत देने की तैयारी कर रहे हंै। लोग कह रहे है कि उक्त निर्माण सड़क के ऊपर ही हो रहा है, जोकि सरकारी जमीन है।
जालंधर|बहुजन समाजपार्टी के नेता कमलदेव जंडूसिंघा ने रविवार को शास्त्री मार्केट में पार्टी वर्करों से मीटिंग की। जंडूसिंघा ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने अवतार सिंह करीमपुरी को सही समय पर प्रधान बनाकर पार्टी हित में फैसला लिया है। इससे पार्टी के वर्करों में चल रही निराशा तो दूर होगी साथ ही वह पार्टी के हित में आगे बढ़कर कार्य करेंगे। करीमपुरी की अगुवाई में वर्ष 2017 में पार्टी का बेहतर रिजल्ट आएगा। अशोक ताजपुर ने कहा कि बसपा अकाली-भाजपा सरकार को फिर टक्कर देगी। यहां चमनलाल, जगदीश राणा, जगदीश चंद्र, सुरजीत लाल, अमरजीत सिंह, बलबीर खेड़ा, गुरपाल पाली, जसपाल सिंह, राम सिंह, रंजीत सिंह, टीटू रंधावा, अशोक ताजपुर, बनारसी लाल, बलबीर राणा और रणजीत सरहाली भी थे।
जालंधर|नागरा पिंडमें हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से बाप-बेटा घायल हो गए। बेटा संतोष छत से नीचे पानी फेंक रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। बचाने आया बाप नथनी राम को भी करंट लग गया। दोनों को सिविल में दाखिल करवाया गया है।