पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं के लिए तीन घंटे इंतजार, बारिश में भी भीगते रहे

गेहूं के लिए तीन घंटे इंतजार, बारिश में भी भीगते रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूनी लाल भगत ने 245 लोगों को बांटे नीले कार्ड

वार्डनंबर-17 में संतोषी नगर के लोगाें को रविवार को नीले कार्ड पर मिल रहे गेहूं के लिए तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। पहले लोग धूप में खड़े रहे, बाद में बारिश भीगते रहे। गेहूं देने की रस्म विधायक मनोरंजन कालिया ने निभानी थी। उन्होंने दोपहर 12 बजे का समय रखा था।

लोगों से कार्ड सुबह 11 बजे इकट्ठा करने शुरू कर दिए थे, ताकि उन पर नंबर आदि लगाए जा सके। लेकिन 12 बजे गेहूं की गाड़ी पहुंची ही कालिया आए। लोग इंतजार करते रहे। डेढ़ बजे बारिश शुरू हो गई। लोग इसमें भी भीगते रहे। कालिया के लिए लगाए गए टेंट भी आंधी में फट गए।

लोगों को हर बार आधे-आधे घंटे का समय दिया जाता रहा। करीब तीन बजे राशन की गाड़ी पहुंची। इसके बाद कालिया पहुंचे। उन्होंने राशन देने का रस्मी उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष जवाहर सूद, महासचिव विजय कालिया, पार्षद मनजिंदर सिंह चटठा, पूर्व पार्षद गुरमेल सिंह, अशोक सभ्रवाल, सुमेश शर्मा भी उपस्थित थे।

850 फार्म दिए, 311 कार्ड ही बनाए : पार्षद

वार्डन. 17 के पार्षद पलनी स्वामी ने कहा कि उन्होंने 850 फार्म बीपीएल कार्ड बनाने के लिए भरवा कर दिए थे, लेकिन 311 कार्ड ही बनाए गए। पलनी ने कहा कि कांग्रेसी पार्टी पहले भी मांग कर चुकी है कि राशन बांटने का काम संबंधित विभाग के कर्मचारी या डिपू होल्डर द्वारा बांटा जाए। इसमें किसी भी पार्टी से जुड़े नेताओं को शामिल करने की जरूरत नहीं है।

लोग बोले - तीन-तीन साल से नहीं मिल रहा गेहूं

लोगोंने बताया कि उन्हें तीन-तीन साल से गेहूं नहीं मिल रहा है। डीपू वालों ने उनके राशन कार्ड कहीं गुम कर दिए। अब उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। महावीर ने बताया कि उन्हें तीन साल से उन्हें राशन नहीं मिल रहा। इस दौरान गुरबचन, कमला देवी, विमला देवी, गोबिंदा, बिंदू, शांता, मीना देवी आदि ने बताया कि कई बार उन्होंने नीले कार्ड के लिए फार्म भरा लेकिन उनके कार्ड बनकर नहीं आए।

तीन बजे आए कालिया| रस्मीउद्घाटन किया।

धक्का-मुक्की| कार्डजमा करवाने को लेकर लोगों में धक्का-मुक्की हाेती रही।

टैंट भी आंधी में टूट गया। कालियाके लिए लगाया टैंट उनके आने से पहले ही फट गया।

जालंधर|कैबिनेट मंत्रीचूनी लाल भगत ने बस्ती मिट्ठू स्थित शहीद बाबा बचित्र सिंह नगर गुरुद्वारा के राजपूत भवन में 245 लोगों क