- Hindi News
- संगरा मोहल्ला से निकलेगी सात को शोभायात्रा : सुभाष सोंधी
संगरा मोहल्ला से निकलेगी सात को शोभायात्रा : सुभाष सोंधी
वेलफेयर कमेटी 7 को वाल्मिकी चौक से निकालेगी शोभायात्रा
वाल्मीकिवेलफेयरकमेटी पंजाब की मीटिंग सर्किट हाउस में हुई। इसमें भगवान वाल्मीकि के प्रकट उत्सव पर मंदिरों में दीपमाला आठ और शोभायात्रा सात अक्टूबर को वाल्मीकि चौक से निकालने का फैसला लिया गया। कमेटी प्रधान लुभाया राम थापर, चीफ पैट्रन अजय कुमार ने बताया - शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों शिक्षाओं पर आधारित झांकियां होगी। इसमें भगवान के जीवन दर्शन को दर्शाया जाएगा। यहां अमनदीप, रेखा कश्यप, डौली, धर्मपाल, हरजिंदर सिंह, रौशन भारती, प्रताप सारंगल, सुरेंदर कुमार, सतपाल, सतीश नाहर, नरेश लल्ला, जगदीश राम समराय, विजय कुमार, कविता, बलजीत कौर, गरीबदास, सुखजिंदर सिंह सिद्धू, सुमन खुराना, राम लाल कश्यप, हरबंस सिंह, जवाहर लाल, अशोक थापर, लक्ष्मण सोंधी भी थे।
सर्किट हाउस में मीिटंग के दौरान वाल्मीिक वेलफेयर कमेटी पंजाब के मेंबर। -भास्कर
भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी चेयरमैन सुभाष सौंधी, प्रधान विपन शोभायात्रा संबंधी बताते हुए। -भास्कर
जालंधर|भगवान वाल्मीकिउत्सव कमेटी की ओर से भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सात अक्टूबर को संगरा मोहल्ला से शोभायात्रा निकाली जाएगी। रविवार को सर्किट हाउस में चेयरमैन सुभाष सोंधी, प्रधान विपन सभ्रवाल और सचिव जतिंदर निक्का की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इसमें बैंड बाजे, गतका पार्टियां और ऐतिहासिक झांकियां शामिल होंगी।
यहां अशोक नाहर, बिशनदास सहोता, बाबा राज किशोर, रमेश थापर, अशोक भील, दीपक तेलू, गोल्डी थापर, विनोद गिल, गुलजार खोसला, रजिंदर सभ्रवाल, अमित गिल, प्रधान नरेश, पवन बाबा, चंद्रन ग्रेवाल, बंटू सभ्रवाल, सुनील दत्त, सन्नी सहोता, अजय यादव, गोला पहलवान, हनी, विशाल लूंबा, सोनू हंस, कार्तिक सहोता, बोबी सौंधी, पिंकी आदिया, धर्मेंद्र सोंधी, इंद्र दास गिल, विशाल संगर, बाबू लाल संगर, अवतार सिंह अटवाल, नवविकास शिंपू, डाॅ. गुरमेज थापर, महिंदर मट्टू भी थे।
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव की तैयारियां
सभी संस्थाएं प्रकटोत्सव मनाने की तैयारियों में जुटी हैं