पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर में पत्नी के साथ फंसे सीए नौ दिन बाद घर लौटे

जम्मू-कश्मीर में पत्नी के साथ फंसे सीए नौ दिन बाद घर लौटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीए स्वयम प्रकाश ने बताया - जम्मू-कश्मीर में हालत बहुत खराब है, लोगों को खाने-पीने को नहीं मिल रहा।

भास्कर न्यूज | जालंधर

जम्मू-कश्मीरप|ीके सात घूमने गए 65 वर्षीय सीए स्वयम प्रकाश वाया दिल्ली 9 दिन बाद शहर पहुंचे। अमन नगर के रहने वाले स्वयम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने डल लेक के गेट नंबर सात की हाउस बोट को बुक करवाया था। प|ी वीना (60) के साथ 5 सितंबर को वाय एयर श्रीनगर में डल लेक पहुंचे। पांच को ही बारिश शुरू हो गई। सारा दिन बोट में ही रहे। अगले दिन सोचा था कि बारिश बंद हो जाएगी। अगले दिन भी मौसम खराब ही रहा। दो दिन तक तो बोट में खाना खाने के लिए मिलता रहा, लेकिन आठ सितंबर को बोट वालों ने कह दिया की हमारा राशन खत्म हो गया है। अब आपको खाने के लिए नहीं दे सकते हैं। आठ सितंबर की शाम के समय बोट मालिक ने उन्हें आकर कहा कि अब पानी का स्तर बहुत बढ़ चुका है, आप किसी सेफ जगह चले जाएं, बोट किसी भी समय डूब सकती है।

स्वयम प्रकाश ने कहा कि वह प|ी के साथ बुछवाड़ा के रिमशा होटल पहुंच गए। वहां पर 9 सितंबर तक रहे। खाने पीने के लिए कुछ नहीं था। वहां भूखे प्यासे रहे, फिर 10 को होटल के पास स्थित मदरसे में खाना मंगवाकर खाया। होटल से सात किलोमीटर पैदल चल कर वह राज भवन पहुंचे। वहां जब उन्हें उम्मीद का कोई रास्ता नहीं दिखा, तो वापस होटल गए। वहां से उनके साथ होटल में फंसे लोगों ने लेह के लिए टैक्सी की। वे सभी लेह एयरपोर्ट पहुंच गए। 13 सितंबर को लेह से दिल्ली एयरपोर्ट गए। 13 की रात दिल्ली में ही रहे और 14 को सुबह शान-ए-पंजाब से जालंधर वापस गए। बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर के हाल जो टीवी पर दिखाए जा रहे हैं, उससे ज्यादा खराब है। खाने पीने के लिए कुछ नहीं मिल रहा है। लोग जाने कहां-कहां फंसे हुए हैं, जिनके बारे में सेना को भी पता नहीं है।