पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने रोके शहीद ऊधम िसंह नगर सोसायटी चुनाव

पुलिस ने रोके शहीद ऊधम िसंह नगर सोसायटी चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो गुटों का मामला था, इसलिए रोक लगाई : सिंगला

डिप्टीकमिश्नर ऑफ पुलिस नवीन सिंगला का कहना है कि उधम सिंह नगर में चुनाव में सात उम्मीदवार हो गए थे और दो पूर्व प्रधानों के गुट प्रधानगी के लिए सक्रिय हो गए थे। इससे इलाके में चुनाव होने पर माहौल खराब हो सकता था। दोनों गुट ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। माहौल खराब होने से बचाने के लिए जिला पुलिस ने चुनाव पर रोक लगा दी है। अब चुनाव जिला प्रशासन की अगुवाई में होंगे। इससे पहले दोनों गुट चुनाव को लेकर सहमत होने जरूरी हैं। तभी चुनाव होने दिए जाएंगे।

भास्कर न्यूज|जालंधर

शहीदउधम सिंह नगर वेलफेयर सोसायटी के चुनाव पर पुलिस ने रोक लगा दी है। प्रधानगी को लेकर हो रहे चुनाव में दोनों गुटों में सहमति नहीं बनने के चलते मामला पुलिस के पास पहुंचा था। जांच कर रहे डीसीपी नवीन सिंगला ने कहा - जब तक दोनों गुटों में सहमति नहीं बनती, चुनाव नहीं होंगे।

जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार-1 ने भी पूर्व प्रधान प्रद्यूमन सिंह को बुलाकर चुनाव बारे डिटेल मांगी। चुनाव जिला प्रशासन की देखरेख में होगा। क्योंकि प्रद्यूमन सिंह ने डीसी केके यादव से चुनाव करवाने की मांग की थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए सोसायटी के मुख्य संरक्षक उद्योगपति विमल जैन को कमान सौंपी गई थी, वह भी सहमति बनाने में अभी तक सफल नहीं हुए हैं। सोसायटी ने 14 सितंबर को चुनाव करवाने के लिए तारीख घोषित की थी। लेकिन चुनाव नहीं हो पाए।

दो बार प्रधान रहे रिटायर्ड इंजीनियर प्रद्यूमन सिंह ठुकराल तीसरी बार भी चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। चुनाव को लेकर पिछले महीने दिनों एनुअल मीटिंग बुलाई गई थी। वहां सर्वसम्मति से बनाए चुनाव अधिकारी राकेश अरोड़ा की बहस उम्मीदवारों से हो गई। मामला गर्मा गया। इससे दुखी राकेश अरोड़ा ने चुनाव अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया। राकेश नंदा और प्रद्यूमन सिंह के बीच प्रधानगी को लेकर गुटबाजी चल रही है। बीच बचाव को आए उद्योगपति विमल प्रकाश जैन ने किसी तीसरे व्यक्ति को भी प्रधान बनाने की पेशकश की। हल नहीं निकला। प्रद्यूमन सिंह ने इसकी शिकायत डीसी को कर दी। कहा कि चुनाव जिला प्रशासन कराए। दोनों गुटों ने चुनाव को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पाले में पहुंचा दिया है। अब पुलिस ने उस पर रोक लगा दी है। प्रद्यूमन सिंह का कहना है कि जैसे जिला प्रशासन कहेगा वैसे ही चुनाव होंग