जालंधर की विजयी शुरुआत
-जालंधर ने लोंगोवाल को 3-0 से हराया
- चंडीगढ़ ने कुरुक्षेत्र को 3-0 से हराया
- जालंधर ने हमीरपुर को 3-1 से हराया
गर्ल्सका रिजल्ट
-चंडीगढ़ ने लोंगोवाल को 2-0 से हराया
- हमीरपुर ने कुरुक्षेत्र को 2-0 से हराया
- जालंधर ने चंडीगढ़ को 2-0 से हराया
इंटर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी बैडमिंटन 2014 शुरू
दो दिवसीय टूर्नामेंट के दौरान जालंधर ने अपने वर्ग के तीनों मैच जीते। -भास्कर
भास्कर न्यूज | जालंधर
डाॅ.भीमराव अंबेडकरनेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी में रविवार को दो दिवसीय इंटर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी बैडमिंटन (ब्वायज एंड गर्ल्स) 2014 शुरू हुआ। इसमें पांच टीम भाग ले रही है। इसमें जालंधर, कुरुक्षेत्र, हमीरपुर, चंडीगढ़ और लोंगोवाल की टीमें भाग ले रही है।
मैच का शुभारंभ डायरेक्टर प्रो. एसके दास ने किया। यहां फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोटर्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ. जीएस धालीवाल, डाॅ. लखविंदर पाल सिंह, डाॅ. गुरनाम सिंह, कोच परमिंदरजीत सिंह, कोच पल्लवी राय, कोच प्रो. आरके जमालता, कोच शारदा और कोच सुखजीत कौर भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रही।