पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर तीनों वर्ग में फर्स्ट

जालंधर तीनों वर्ग में फर्स्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसरके प्रभदीप और पटियाला के माधव के बीच चले रहे मैच दौरान विवाद की स्थिति भी बनी। माधव ने शार्ट मारा था। तभी पटियाला की तरफ से कोच सतीश और हरजिंदर का कहना था कि शार्ट नेट के कार्नर पर लगा है, जबकि रेफरी इसे नकार रहे थे। इसी बात पर बहस शुरू हो गई। आयोजकों ने बीच-बचाव कराया।

स्टेट लेवल टेबल टेनिस मुकाबले

ला ब्लासम स्कूल में प्रतियोगिता विजेता जालंधर टीम को प्रबंधकों ने सम्मानित भी किया।

भास्कर न्यूज | जालंधर

लाब्लॉसम स्कूलमें चल रहे पंजाब राज्य स्तरीय टेबल टेनिस मुकाबले संपन्न हुए। खेल मुकाबलों के अंडर-14 वर्ग में जालंधर पहले, पटियाला दूसरे, मोहाली तीसरे, अंडर-17 में जालंधर पहले, लुधियाना दूसरे और अमृतसर तीसरे, अंडर-19 में जालंधर पहले, अमृतसर दूसरे, लुधियाना तीसरे स्थान पर रहा। यहां अतिथि डिप्टी डीईओ मस्सा सिंह सिद्धू और विशेष अतिथि डाॅ. कुलवंत सिंह थे। उन्होंने विजेताओं को ट्राफियां देकर सम्मानित किया।

यहां सहायक शिक्षा अफसर खेल गुरिंदर सिंह संघा, प्रिंसिपल वंदना मड़िया, जूडो कोच सुरिंदर कुमार, बहादुर सिंह संधू, अश्वनी कुमार, निर्मल सैनी, प्रवेश कुमार शर्मा, संजीव गांधी, निखिल हंस, वरुण राज थे।