- Hindi News
- लुधियाना में जूनियर स्टेट चैंपिनयशिप | अंडर 17 और अंडर 19 में जीता गोल्ड मेडल और गर्ल्स डबल की रही रन
लुधियाना में जूनियर स्टेट चैंपिनयशिप | अंडर-17 और अंडर-19 में जीता गोल्ड मेडल और गर्ल्स डबल की रही रनर अप
मनमोहितप्रीत संधू
स्कूल- कैब्रिजइंटरनेशनल स्कूल दसवीं के छात्र
निवासी-हरदयालनगर
पिता- धीरासिंह पटवारी है, माता बलबीर कौर इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर, रेलवे में नौकरी करती हैं।
उपलब्धि
-2014 में डिस्ट्रिक्ट में अंडर-17 सिंगल और डबल के विजेता रहे। अंडर-19 के डबल के विजेता रहे।
- 2013 में सब जूनियर पंजाब चैंप
मौलिका राजपूत
स्कूल- एपीजेस्कूल में आठवीं की स्टूडेंट
निवासी- छोटीबारादरी पार्ट वन
पिता- रजनीशसिंह राजपूत एलआईसी में असिस्टेंट मैनेजर, माता अजयश्री राजपूत हाउसवाइफ
उपलब्धि
-2014 में डिस्ट्रिक्ट चैम्पियन, स्टेट जूनियर में सेमीफाइनलिस्ट
- स्कूल-खालसा स्कूल में नौवीं का स्टूडेंट
दीपाशा जोशी ने पिछले साल नौ टूर्नामेंट जीते थे।
दीपक नागरा
स्कूल-खालसाकालेज में बीए फर्स्ट के स्टूडेंट
निवासी- माडलटाउन फगवाड़ा
पिता- लाजपतराय नागरा प्रॉपर्टी डीलर, अंजू नागरा हाउस वाइफ हैं।
उपलब्धि
-2012 में स्टेट में विनर रहे
- 2013 में इंटर डिस्ट्रिक्ट में सिल्वर मेडल
- 2013 में इंटर कालेज विनर
- 2014 में जालंधर डिस्ट्रिक्ट चैम्पियन
दीपाशा जोशी जूनियर बैडमिंटन की स्टेट चैंपियन
भास्कर न्यूज | जालंधर
शहरकीदीपाशा जोशी लुधियाना में हुई जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में लुधियाना की अदिति महाजन को हराकर जूनियर स्टेट चैंपियन बनी। शहर के ही दीपक नागरा ने लुधियाना की अदिति महाजन के साथ मिक्स डबल का खिताब जीता है। दोनों ने गुरदासपुर के वैभव और जालंधर की पारुल ठाकुर को हराया। जालंधर की मनमोहितप्रीत संधू और मौलिका राजपूत सेमीफाइनल तक ही पहुंचे सके। उन्हें लुधियाना के ध्रुव कपिला और अदिति महाजन ने हराया।
दीपाशा जोशी जालंधर की उभरती बैडमिंटन प्लेयर हैं। पिछले साल दीपाशा ने नौ टूर्नामेंट जीते। पिछले दो सालों में लगातार वह स्टेट जूनियर चैंपियनशिप की विजेता रही। मूलत: कपूरथला के नडाला गांव की रहने वाली दीपाशा, केएमवी में प्लस टू में पढ़ती हैं। वह जालंधर से खेलती हैं। दीपाशा ने पांच साल पहले ही बैडमिंटन खेलना शुरू किया। उनके पिता दविंदर कुमार जोशी बैडमिंटन प्लेयर होने के साथ ही दीपाशा के कोच भी हैं। उनकी मां रीता रानी हाउसवाइफ हैं। पिता और कोच दविंदर कुमार जोशी ने बताया कि जिस मुकाम तक मैं नहीं पहुंच पाया है उस तक मैं दीपाशा को पहुंचाना चा