केएमवी की टीम खो-खो में फर्स्ट
जालंधर| केएमवीकालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की खो-खो टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। छात्रा अमनदीप, पवनप्रीत, मनप्रीत, राजविंदर, मनप्रीत, दमनप्रीत स्टेट लेवल पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चुनी गई। प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को स्टेट लेवल में भी उपलब्धियां हासिल लेने के लिए प्रोत्साहित किया।