- Hindi News
- नए साल में 12 स्टाल ही रह जाएंगे सिटी स्टेशन पर, फूड प्लाजा भी खुलेगा
नए साल में 12 स्टाल ही रह जाएंगे सिटी स्टेशन पर, फूड प्लाजा भी खुलेगा
जालंधर| सिटीरेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा खुलने से पहले नए साल में 12 स्टाल ही रह जाएंगे। बाकी सभी रेहड़ियों और स्टाल को हटा लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी स्टेशन से पर लगभग 25 रेहड़ियां और स्टाल हैं। रेलवे स्टेशन के अंदर जल्द ही फूड प्लाजा खोला जाएगा। इसके लिए नई पॉलिसी बनाई जा चुकी है। इसके लिए रेलवे टिकट काउंटर भी अलग बनाया जा रहा है। ताकि वहां फूड प्लाजा बनाया जा सके।