- Hindi News
- स्कूल में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर कविता, कहानी और लेख लिखो प्रतियोगिता
स्कूल में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर कविता, कहानी और लेख लिखो प्रतियोगिता
जालंधर| सरकारीकन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमशेर खास में राष्ट्रीय हिंदी दिवस को समर्पित समागम करवाया गया। प्रिंसिपल मनदीप कौर पन्नू ने अध्यक्षता की। लेक्चरर आशा रानी, अंजू ने दिवस पर कविताएं, कहानियां और आर्टिकल पेश किए। जागृति क्लब के इंचार्ज लेक्चरर जसबीर सिंह संधू, लेक्चर महिंदर कौर, आशा रानी, खुशहाल सिंह, जसमीत सिंह, बलविंदर कौर, कंवलदीप, बिंदू, सतपाल तेजी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थी प्रभजीत कौर, प्रभदीप कौर, जसप्रीत कौर, जसलीन कौर, अनिता, सिमरन, ममता, नेहा, काजल, नवनीत और रमनदीप को सम्मानित किया।