- Hindi News
- जेसीआई जालंधर ने निकाली गो ग्रीन साइकिल राइड
जेसीआई जालंधर ने निकाली गो-ग्रीन साइकिल राइड
जालंधर| जेसीआईजालंधर की तरफ से जेसीआई वीक उड़ान-2014 के तहत गो-ग्रीन साइकिल राइड निकाली गई। संयोजक अमित कुंद्रा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रविश हांडा, को-कन्वीनर साहिल गुप्ता थे। यह प्रोजेक्ट बाइकिंग बर्ड्स के सहयोग से किया गया। कुंद्रा ने बताया कि इससे हम स्वस्थ भी रहेंगे और पर्यावरण में प्रदूषण रहित बनाने में अपना योगदान भी डाल सकेंगे। साइकिल रैली को डीसीपी नवीन सिंगला ने झंडी दिखा कर रवाना किया। एलआईसी के मुख्य दफ्तर के सामने से रवाना किया। बीएसएफ के डीआईजी मोहन लाल, एलआईसी के एसडीएम आरके शर्मा विशेष अतिथि थे। साइकिल राइड में बलजीत महाजन, विशाल महाजन, सक्षम, सौरभ मिड्ढा, शलिन जोशी, मनप्रीत सिंह, इकबाल वालिया, समीर लूंबा, शौर्या, करन कटारिया, सलिल गुप्ता, रजिंदर सिंह मैंगी, मनमोहन सिंह मौजूद रहे।