- Hindi News
- भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला इकाई की तरफ से योग शिविर शुरू
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला इकाई की तरफ से योग शिविर शुरू
जालंधर | भारतस्वाभिमान ट्रस्ट जिला इकाई की तरफ से चार दिवसीय योग शिविर माता गुजरी खालसा स्कूल न्यू लाभ सिंह नगर में लगाया गया। योग शिक्षक दास महेश जैरथ, जिला महिला पतांजलि समिति प्रभारी सीमा शंगारी ने योगासनों के जरिये स्वस्थ रहने का संदेश दिया। राज कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, ललित शर्मा, राज रानी, सुरिंदर कौर साधकों के पास जाकर लोगों की योगासनों की गलतियों को दूर किया। 500 के करीब योग साधकों ने हिस्सा लिया। जिला प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि यह शरीर हमें तोहफे के रूप में दिया है जो इसकी संभाल करना हमारा कर्तव्य है। योग के साथ हम इस शरीर को निरोग और तंदरुस्त रख सकते हैं। राज्य के सहप्रभारी रजिंदर शंगारी ने स्कूल प्रिंसिपल रघुवीर सिंह स्कूल प्रबंधक कमेटी की तरफ से दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।