जेसीआई जालंधर सिटी ने जेसी वीक मनाया
जालंधर | जेसीआईजालंधर सिटी ने जेसी वीक उड़ान-2014 के तहत प्रयास स्कूल में मंदबुद्धि बच्चों को राशन बांटा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर रुपिंदर थी, शाम के समय अर्बन एस्टेट और पिम्स अस्पताल के पास मोबाइल क्विज का आयोजन किया। इसमें राहगीरों को सवाल पूछे गए। इसके प्रोजेक्ट डायरेक्टर करन बग्गा थे और अतिथि दीप सलूजा थे। यहां प्रधान सुनील शर्मा, कनवीनर जगमीत, चेयरपर्सन मोना, सोनिया, अमन, सुखजीत सिहं, दीपांकर, करन और शीतल, अमृता भी थी।