- Hindi News
- मानव जाति से प्रेम करना ही परमात्मा से प्रेम करना है
मानव जाति से प्रेम करना ही परमात्मा से प्रेम करना है
जालंधर | विमलधाम चैरिटेबल ट्रस्ट दीन दयाल उपाध्याय नगर में साध्वी दिप्ती और साध्वी लक्षिता ने प्रवचन करते कहा - समस्त मानव जाति से प्रेम करना ही परमात्मा से प्रेम करने के समान है। कुछ भी बोलने से पहले अपने कर्मों का हिसाब-किताब रखें। कटु वचन ही लेखे-जोखे के हिसाब में गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं, जिसके अनुसार ही कर्मों का फल सुनिश्चित होता है। यह प्रवचन धारा प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक चलती है। यहां डाॅ. शशिभूषण, साध्वी लक्ष्यद्वीप, चातुर्मास सेवा समिति के साहिल सहगल, राकेश जैन पिंटी भी थे।