पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोसायटी ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया

सोसायटी ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | नेहरूयुवा केंद्र के सहयोग से शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर प्रो. रविंद्र चड्डा कैमिस्ट्री संस्थान में सेमिनार कराया गया। प्रो. चड्डा ने हिंदी भाषा पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा - हमें अपनी राष्ट्रभाषा पर गर्व मानते हुए इसका अधिक से अधिक उपयोग करना होगा। प्रधान दीपक महेंद्रू ने कहा कि हिंदी हमारे राष्ट्र की पहचान है हमें अपनी राष्ट्रभाषा को सम्मान देना चाहिए। यहां नगेंद्र चड्ढा, अमन शर्मा, नीतिश, मुनीष, सुरिंदर कुमार, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, हरदीप, आर्यन और ऋषभ भी थे।