बिना कोच पहुंची पाक महिला टीम
पाकिस्तानीवुमन टीम के कोच को इंडिया का वीजा ही नहीं मिला। इस वजह से टीम बिना कोच के वर्ल्ड कप कबड्डी खेलने आई है।
जालंधर में ठहरी पाकिस्तानी पुरुष टीम के कोच को मैच के लिए वुमन टीम के साथ लुधियाना और अन्य शहरों में जाना पड़ रहा है। जालंधर से बस रवाना होने के बाद बीच में कहीं नहीं रुकती। टीम के साथ सिक्योरिटी भेजी जाती है।
खेल विभाग के एक अफसर ने बताया कि सोमवार को जब पाकिस्तानी कोच के लुधियाना जाने का प्लान बना तो पहले लाइजनिंग अफसर ने मना कर दिया। इसके बाद स्पोर्ट्स डिपार्टमैंट के डायरैक्टर की परमिशन लेकर सिक्योरिटी के साथ भेजा गया।