पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पैशल बच्चों ने की क्रिकेट टूर्नामैंट की शुरुआत

स्पैशल बच्चों ने की क्रिकेट टूर्नामैंट की शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीटीपब्लिकस्कूल के नेतृत्व में दूसरा सरदारनी मनजीत कौर मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामैंट सीटी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के शाहपुर कैंपस में सोमवार को शुरू हुआ। टूर्नामैंट में पाकिस्तान, हरियाणा, हिमाचल और पंजाब से टीमें हिस्सा ले रही हैं।

ओपनिंग सैरेमनी में जालंधर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित और सीटी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के चेयरमैन चरनजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरैक्टर मनबीर सिंह, उप-चेयरमैन हरप्रीत सिंह चीफ गैस्ट के रूप में शामिल हुए। जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सैक्रेटरी सुरजीत राय बिट्टा और पंजाब क्रिकेट के सिलैक्टर हरिंदर हैरी भी विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए।

सीटी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रंजना राजपूत ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का फूलों से स्वागत किया। लाहौर से बी-कॉन हाउस स्कूल की टीम टूर्नामैंट में शामिल हो रही है। पहला और स्पैशल मैच राष्ट्रीय अंध विद्यालय अर्बन इस्टेट के मंददृष्टि वाले बच्चों ने खेला। मैच 10 ओवरों का था जबकि इसके अतिरिक्त खेले जाने वाले मैच 20-20 ओवरों के होंगे। स्पैशल मैच की विजेता टीम को 5100 रुपए और रनरअप टीम को 2100 रुपए के इनाम से सम्मानित किया गया। मैन ऑफ मैच को 1100 की इनाम राशि दी गई।

सीटी पब्लिक स्कूल और लुधियाना के संत आरके पब्लिक स्कूल के बीच हुए मैच में सीटी पब्लिक स्कूल ने 142 रन से जीत दर्ज की। विजेता टीम ने 176 रनों की पारी खेली जिसके जवाब में प्रतिद्वंदी टीम सिर्फ 34 रन ही बना सकी। टूर्नामैंट की पहली दो विजेता टीमों को 31,000 एवं 21,000 रुपए की इनामी राशि से नवाजा जाएगा।

टूर्नामैंट में पाकिस्तान, हरियाणा, हिमाचल और पंजाब से भी टीमें हिस्सा ले रही हैं।