रेल कर्मियों को आज मिलेगा डिविडेंड
फिरोजपुरमंडल के रेलकर्मियों को मंगलवार को एक साल का सोसायटी पर बकाया डिविडेंट का भुगतान रेलवे कालोनी रोड पर ट्रेनिंग स्कूल में सुबह दस बजे किया जाएगा।
इसमें जालंधर, कैंट, दसूहा, कपूरथला, होशियारपुर, लोहियां, नकोदर, चहेड़ू और ब्रिज वर्कशाॅप के करीब 2600 कर्मचारियों को 22 लाख रुपए का डिविडेंड बांटा जाएगा। आरसीएफ के 400 कर्मचारियों को आरसीएफ परिसर में करीब 3 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा। रेलवे कर्मचारियों का तीन साल का डिविडेंड सोसायटी पर बकाया है। आपसी विवाद के चलते इसका मामला कोर्ट में चला गया था, जिसकी वजह से भुगतान रुका हुआ था। फिलहाल दो माह के भीतर ऑडिट कराकर डिविडेंड का भुगतान कराया जाएगा। सोसायटी के डायरेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया कि लाभांश का भुगतान तीन दिन तक किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग काउंटर खोला जाएगा। इससे कर्मचारियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़े।
रेलकर्मियों को लोन की सुविधा के लिए फिरोजपुर में नाॅर्थ जोन रेलवे इंप्लाइज क्रेडिट एंड फिक्स सोसायटी में बीते तीन साल से लाभांश नहीं मिलने से रेलकर्मियों में काफी रोष है। इस सोसायटी पर रेलवे की नाॅर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का लंबे से कब्जा था। इसके चलते इसमें हेरफेर किए जाने की भी शिकायत आई थी। दो साल पहले चुनाव हुआ, जिसे एनआरएमयू ने जीत लिया। तो विरोधी यूनियन ने एनआरएमयू के कुछ वर्करों के साथ मिलकर कोर्ट में केस कर दिया। तब से मामला अटका हुआ था।
मामले को खींचता देखकर यूआरएमयू के डिवीजनल सेक्रेटरी प्रवीन कुमार ने कोर्ट में अर्जी दाखिल करके मामले को शार्टआउट किए जाने की अपील की। इस पर अदालत ने रिटायर्ड जज एसएन ढींगरा को सोसायटी का आॅब्जर्वर नियुक्त कर दिया। मामले की जांच करने के बाद एक माह के भीतर लाभांश भुगतान किए जाने का निर्देश दिया। इस पर अब यह भुगतान किया जा रहा है।
छह महीने के भीतर होगा सोसायटी का चुनाव
कोर्टमें सोसायटी के सभी झगड़े को सुलझाकर इसके चुनाव को छह महीने के भीतर करवाने का निर्देश दिया है। इसके लिए पहले तीन साल का बकाया लाभांश का भुगतान करवाया जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इसके तहत वोटर लिस्ट समेत दूसरे काम करवाए जाएंगे।