पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब एंड यूटी मुलाजिमों ने फूंका सरकार का पुतला

पंजाब एंड यूटी मुलाजिमों ने फूंका सरकार का पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | पंजाबएंड यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी ने सरकार की तरफ से मांगों को स्वीकार करने के बाद लागू करने के विरोध में सोमवार को डीसी आफिस के सामने पुतला फूंक प्रदर्शन किया। संघर्ष कमेटी का कहना था कि सरकार यदि आगे भी टालमटोल करती रहे तो आने वाले समय में संघर्ष तेज किया जाएगा। मोर्चा पांच रीजनल रैलियां जनवरी, 2015 में करके नगर काउंसिल चुनावों में सरकार के विरुद्ध काम करेगा। जिला कन्वीनर तीर्थ सिंह बासी, वेद प्रकाश, अमरजीत सिंह, सोहन लाल ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। बलविंदर कुमार, केवल राम, सुभाष मट्टू, गणेश भगत, हरकेवल राम, पुष्पिंदर कुमार, कुलदीप सिंह, मदन लाल गिल, धर्मराज, प्यारा चंद, प्रेम पाल, अंग्रेज सिंह, सतविंदर सिंह, कमलदीप सिंह, शीतल सिंह चाहल ने कहा कि 25 अप्रैल को लिखित पत्र के बावजूद सात महीने बाद भी छठे पंजाब पे कमीशन का गठन नहीं किया गया।

मांगें मानने के बाद लागू करने पर फूंका सरकार पुतला।