पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैथ्स साइंस के टीचर्स की नहीं लगेगी इंस्पेक्शन में ड्यूटी

मैथ्स-साइंस के टीचर्स की नहीं लगेगी इंस्पेक्शन में ड्यूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई आदेशाें के तहत मिडिल स्कूलों के टीचर्स की नहीं लगाई जाएगी ड्यूटी

भास्करन्यूज | जालंधर

एजुकेशनडिपार्टमेंट ने मैथ्स और साइंस विषयों के अध्यापकों की इंस्पेक्शन में ड्यूटियां लगाने के आर्डर दिए हैं। डीजीएसई जीके सिंह ने नोटिफिकेशन जारी कर मंडल और जिला शिक्षा अधिकारियों को इन विषयों की गंभीरता को बनाए रखने के लिए कहा है। साथ कहा है कि जहां भी इन विषयों के टीचर इंस्पेक्शन में लगे हैं उन्हें तुरंत रिलीव कर स्कूलों में भेजा जाए।

डीजीएसई ने सरकार के आदेशों पर विद्यार्थियों की सब्जेक्ट विशेष की कमियों को दूर करने के लिए गाइडलाइंस जारी की है। इसमें कहा है कि मिडिल स्कूलों के अध्यापकों की ड्यूटी लगाएं। हाई स्कूलों के नाॅन साइंस, नाॅन मैथ्स टीचर्स की ही ड्यूटी लगाई जाए। सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लेक्चरर भी नाॅन साइंस स्ट्रीम से ही लगाए जाएं। ड्यूटी लगाते वक्त यह भी देखा जाए कि स्कूलों में कोई दिक्कत आए।