- Hindi News
- पासपोर्ट मेलों में एक साथ जमा होगी एप्लीकेशन और फीस
पासपोर्ट मेलों में एक साथ जमा होगी एप्लीकेशन और फीस
जालंधर | पासपोर्टअफसर हरमनबीरसिंह गिल ने सोमवार को डीसी कमल किशोर यादव को चिट्ठी लिखकर जालंधर और होशियारपुर में लग रहे पासपोर्ट मेलों की जानकारी दी है। इनमें जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट के लोग आवेदन कर सकेंगे। डीसी यादव से कहा है कि सुविधा सेंटरों के जरिए लोगों को इन मेलों के बारे में जानकारी दें। पासपोर्ट आफिसर ने उक्त चिट्ठी में कहा है कि तत्काल पासपोर्ट, नए पासपोर्ट और पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण करने के आवेदन ही लिए जाएंगे। खास बात ये है कि पासपोर्ट के लिए अर्जी और फीस एक ही जगह ली जाएगी।
पासपोर्टदफ्तर के मेले
होशियारपुर: 20दिसंबर को पासपोर्ट सूचना केंद्र पर, सुबह 9 बजे से।
जालंधर : 27 दिसंबर को पासपोर्ट सूचना केंद्र नकोदर चौक में, सुबह 9 बजे से।