- Hindi News
- विद्यार्थी सामाजिक कुरीतियों पर आज करेंगे कटाक्ष
विद्यार्थी सामाजिक कुरीतियों पर आज करेंगे कटाक्ष
जालंधर | विद्यार्थियोंमें सामाजिक कुरीतियों के प्रति चेतना लाने के लिए जिला शिक्षा विभाग जिला स्तरीय प्रोग्राम करवाने जा रहा है। इसका मुख्य विषय भ्रूण हत्या, ड्रग एडिक्शन, नकल, दहेज प्रथा रहेगा। नौ दिसंबर को लाडोवाली रोड के सरकारी माडल सीनियर सेकंडरी स्कूल में भाषण मुकाबले सुबह दस बजे से शुरू होंगे। 15 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में पेटिंग मुकाबले करवाए जाएंगे। इस दौरान नवंबर महीने में हुए ब्लाक स्तरीय मुकाबलों में पहला दूसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों के मध्य जिला स्तरीय मुकाबला होगा। जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदरपाल सिंह और जिला गाइडेंस काउंसलर सुरजीत लाल ने सरकारी हाई सेकेंडरी और एडिड स्कूलों के प्रमुखों को हिदायतें दी हैं कि वह सभी विद्यार्थियों को मुकाबले संबंधी सामग्री लेकर जरूर आएं।