पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुस्लिम बोर्ड ने सीएम को बताईं बच्चों की पढ़ाई और बीसी सर्टिफिकेट की समस्याएं

मुस्लिम बोर्ड ने सीएम को बताईं बच्चों की पढ़ाई और बीसी सर्टिफिकेट की समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | पंजाबमुस्लिम वेलफेयर एंड डेवल्पमेंट बोर्ड के चेयरमैन दिलबाग हुसैन इन दिनों पंजाब के दौरे पर हैं। वह शहर दर शहर जाकर मुस्लिम समाज के संगठनों से मिल रहे हैं। समस्याएं जान रहे हैं। सोमवार को उन्होंने सर्किट हाउस में कहा कि बच्चों की पढ़ाई, बीसी सर्टिफिकेट बनाने की दिक्कतों और मदरसों के लिए वित्तीय मदद को लेकर सीएम परकाश सिंह बादल से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि पंजाब मुस्लिम वेलफेयर बोर्ड की तरफ से मसले उठाने के बाद सरकार ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को आर्डर किए हैं कि मुस्लिम समाज की समस्याओं का हल करें। कब्रिस्तानों की चारदीवारी बनाने के आर्डर हो गए हैं। दिलबाग हुसैन ने कहा कि कथित नेताओं से समाज जागरूक रहे। बतौर बोर्ड चेयरमैन वह समाज के सारे मसले सरकार के पास उठाते रहेंगे।