- Hindi News
- बौद्ध विहार ट्रस्ट ने मनाया परिनिर्वाण दिवस
बौद्ध विहार ट्रस्ट ने मनाया परिनिर्वाण दिवस
जालंधर | सोफीपिंड के बौद्ध विहार ट्रस्ट ने बाबा साहिब डॉ. बीआर अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इसमें बाबा साहिब के बताए सामाजिक बदलाव के मार्ग पर चलने की अपील की गई। इस दौरान ट्रस्ट के सचिव हरभजन सांपला ने कहा कि जो पैसा दलितों के लिए सरकार रखती है, वो दूसरी जगह पर नहीं लगना चाहिए। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान सोढ़ी राम बोधी, चमन लाल सांपला, रूप लाल नंबरदार, भारती बौद्ध महासभा के परमजीत जस्सल, रमेश कोमल, हरभजन लाल उपस्थित थे।