पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 की उम्र से ही रखें स्किन का ख्याल, बाद में होगी मुश्किल : वंदना लूथरा

20 की उम्र से ही रखें स्किन का ख्याल, बाद में होगी मुश्किल : वंदना लूथरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | ब्यूटीऔर फिटनेस बिजनेस में लीडिंग कंपनी वीएलसीसी की फाउंडर पद्मश्री वंदना लूथरा ने सोमवार को बताया कि खूबसूरत जिंदगी जीने के लिए पहले खुद से प्यार करो फिर दूसरों में प्यार बांटो। मॉडल टाउन में वीएलसीसी के नए सेंटर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों को मोटापे से निजात दिलाना और उन्हें खूबसूरत बनाना है। हर कोई चाहता है कि वह स्वस्थ और सुंदर दिखे। हम उनका सपना पूरा करने का काम करते हैं। हम इस वक्त 16 देशों में अपने प्रॉडक्ट उतार चुके हैं। भारत के 121 शहरों में 300 से अधिक सेंटर खुल चुके हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग की बेसमेंट में 1989 में खोले पहले सेंटर में सिर्फ तीन मुलाजिम थे। आज हमारे परिवार में 6000 लोग शामिल हो चुके हैं। इनमें 75 फीसदी हिस्सा महिलाओं का है। मौके पर मौजूद महिलाओं को उन्होंने बताया कि आप अपनी स्किन की देखभाल ढंग से नहीं करतीं। इसकी संभाल तो 20 साल की उम्र में ही शुरू कर लेनी चाहिए। बाद में बढ़ती उम्र के साथ उसे संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मौके पर सीपीएस केडी भंडारी भी मौजूद रहे।