पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा साहिब के साथियों के परिवार सम्मानित

बाबा साहिब के साथियों के परिवार सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूल निवासी इम्प्लाइज संघ फॉर सोशल डेमोक्रेसी ने कराया महा संकल्प मेला

भास्कर न्यूज | जालंधर

मूलनिवासीइम्प्लाइज संघ फॉर सोशल डेमोक्रेसी (मैडसन) ने सोमवार को गुरुनानक देव लाइब्रेरी में राज्य स्तरीय महा संकल्प मेला कराया।

प्रधान सिंगारा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रधान अशोक सहोता की अध्यक्षता में इसमें बाबा साहेब अंबेडकर के साथी जिन्होंने 1932 में बाबा साहेब को अपने खून से खत लिखे थे के परिवारों को सम्मानित किया। इसमें आरसी संगर, जशवंत राय, कुलवंत भंडारी, शाम लाल, राजीव र|, बोबी नाहर, विनोद सिद्धि, परमजीत गिल, प्रो. एमआर राणा ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मैडसन के चेयरमैन डॉ. सुरिंदर कल्याण और नरेश बैंस ने ज्योति प्रज्वलित कर मेले की शुरुआत की। इसमें राजपाल नाहर ने कैडर द्वारा लगाए जा रहे कैंपों बारे शामिल लोगों को बताया। मास्टर कुलविंदर और उनके साथियों के नाटक को देख कर दर्शक भावुक हो गए। सेंट्रल वाल्मिकी सभा यूके के कैशियर राजन और परमजीत सिंह ने लंगर लगाया। इसमें पियारा सिंह, सुखमंद सिंह मोगा, डीडी पदम नवांशहर, एनके भट्टी होशियारपुर, केवल बत्रा, डॉ. थापर, चंद्रकांत, पवित्र सिंह, रमेश कल्याण, डीआर सिद्धी, रजिंद्र बतरा, राजेश नाहर, विपन संगर, गोल्डी थापर और जगदीप धनोवा मौजूद रहे।

बाबा साहिब के साथियों को परिवारों को सम्मानित करते मैडसन के पदाधिकारी। -भास्कर