- Hindi News
- एलपीयू में स्टूडेंट्स के लिए पर्सनल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम
एलपीयू में स्टूडेंट्स के लिए पर्सनल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम
जालंधर | लवलीप्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से डिस्टेंस एजुकेशन के विद्यार्थियों के लिए पर्सनल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) का आयोजन किया गया। इसमें पूरे पंजाब से सैंकड़ों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स की टीचर्स के साथ इंटरेक्शन हुई और उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस के बारे में जाना। डिस्टेंस एजुकेशन के स्टूडेंट्स ने रेगुलर स्टूडेंट्स को मिलने वाली सुविधायों की भी जानकारी ली। एलपीयू के डायरेक्टर जनरल इंजी. एचआर सिंगला ने कहा कि यूनिवर्सिटी इन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक महोत्सवों तथा खेल कूद गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस सत्र में अबोहर, अमृतसर, चंडीगढ़, फतेहगढ़, लुधियाना, मलोट, मलेरकोटला, टांडा से आए स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। -भास्कर