दशमेश पब्लिक स्कूल में पतंजलि योग शिविर
जालंधर | पतंजलियोग समिति की जिला इकाई का दशमेश पब्लिक स्कूल माडल हाउस में चला योग शिविर संपन्न हो गया। प्रधान रजनीश कुमार ने बच्चों को भसत्रिका, कपालभाती, अनुलोम विलोम आदि प्राणायाम, ताड़ सरवांग हल आसन विद्यार्थियों से करवाए। शिविर में चार से 14 आयु के बच्चों को स्वास्थ्य को तंदुरूस्त रखने के लिए रोजाना योगासन करने के लिए प्रेरित किया गया। समापन समारोह में प्रसिद्ध कलाकार चंद्रकांता ने मेरे मन दर्पण कहलाए... देश भक्ति गीत गाया। प्रिंसिपल अरविन्दर चीमा ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया। यहां उपप्रधान राजेश गुप्ता, सहराज प्रभारी रजिंद्र सिंघारी, अभिनव, आशीष, कुलविन्द्र, नीतीश, कार्तिक, यशिका, पूनम, सपना, सतीश, प्रभलीन थी।