- Hindi News
- संस्कृति केएमवी को इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड
संस्कृति केएमवी को इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड
जालंधर | ब्रिटिशकौंसिल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संस्कृति केएमवी स्कूल को इंटरनेश्नल स्कूल अवार्ड 2014-17 से सम्मानित किया गया। यह समारोह 4 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित हुआ था। ब्रिटिश कौंसिल ने आठ इंटरनैशनल परियोजनाओं को सिलेक्ट किया जो 200 एक्टिविटीज़ में से चुनी गई। इन एक्टिवीटीज़ के दौरान यूके, यूएसए, अफ्रीका, काबुल, यमन, नेपाल, पाकिस्तान और भारत के सभी स्टूडेंट्स एक ही जगह पर इकट्ठा हुए। प्रिंसिपल रचना मोंगा और आईएसए प्रेसिडेंट गुरमीत कौर ने इस विशेष सम्मान ट्राफी और प्रमाण पत्र को ग्रहण किया। उन्होंने स्कूल के आईएसए दल, टीचर्स और स्टूडेंट्स को इंटरनेश्नल लैवल पर जुड़कर कुछ नया सीखने के इस प्रयास और मेहनत की प्रशंसा की। इन परियोजनाओं के द्वारा स्टूडेंट्स को विविधता के साथ-साथ अलग-अलग बौद्धिक क्षमता के अनुरूप अपनी नॉलेज बांटने का मौका मिलता है।