पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में सजे दीवान

गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में सजे दीवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | गुरुद्वाराछेवीं पातशाही बस्ती शेख में चमकौर साहिब के शहीद बाबा संगत सिंह को समर्पित दीवान सजाए गए। भाई हरदीप सिंह, भाई महिंदर पाल सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। कवि दरबार में गुरदीप सिंह औलख, बलवंत सिंह, चरण सीचेवाल, अमृतपाल सिंह ने कविताएं सुनाई।

धर्म प्रचार कमेटी के सुरजीत सिंह चीमा, संत प्रकाश सिंह छाबड़ा, बेअंत सिंह सरहदी ने शहीद बाबा संगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। 21 दिसंबर को शहीद बाबा संगत सिंह जी के जन्म अस्थान गांव कटा सबौड़ के शहीदी घाट में मेला लगेगा। इस अ‌वसर पर मोहन सिंह सहगल, पूरन सिंह, जसवाल सिंह, अमरीक सिंह, हरबंस सिंह, जोगिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, भगवान सिंह, परमजीत सिंह भी थे।